Full Text Transcript
Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors.
Civil Services (Main).
Examination, 2026 वियोज्य DETACHABLE
सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र गा)
GENERAL STUDIES (Paper III)
निर्धारित समय ; तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें ।
कुल बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों में छपे हुए हैं ।
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
प्रत्येक प्रश्न /भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं ।
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और
इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना
चाहिए | प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे |
प्रश्न संख्या 1 से 10 तक का उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 11 से 20 तक का उत्तर 250 शब्दों में दीजिए ।
प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखिए |
प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए. ) पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए |
QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS
Please read each of the following instructions carefully before attempting questions :
There are TWENTY questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
All questions are compulsory.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which
must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space
provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Answers to Questions No. 1 to 10 should be in 150 words, whereas answers to Questions
No. 11 to 20 should be in 250 words.
Keep the word limit indicated in the questions in mind.
Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer (QCA) Booklet must be
clearly struck off.
1 KVMS-G-GSC
1. डिजिटल रुपये से आप क्या समझते हैं ? इस सन्दर्भ में, भारत के केन्द्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा
(सी बी डी सी) की कार्यप्रणाली तथा प्रगति का वर्णन कीजिए | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
What do you mean by Digital Rupee ? In this context, explain the working and
progress of India’s Central Bank Digital Currency (CBDC). (Answer in 150 words)
10
2 इस दृष्टिकोण का परीक्षण कीजिए कि वित्तीय समावेशन भारत जैसे देश में सामाजिक तथा आर्थिक
समावेशन का अभिन्न हिस्सा है । आर.बी.आई. के वित्तीय समावेशन सूचकांक की उपयोगिता. पर
भी प्रकाश डालिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Examine the view that financial inclusion is an integral part of social and economic
inclusion in a country like India. Also throw light on the usefulness of the R.B.I.’s
Financial Inclusion Index. (Answer in 150 words) 10
3. भारतीय कृषि में लागू किए गए विभिन्न तकनीकी मिशनों का वर्णन कीजिए एवं खाद्य सुरक्षा में
उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Describe the various Technology Missions initiated in Indian agriculture and
examine their role in food security. (Answer in 150 words) 10
4. कृषि-उत्पाद विपणन की अदक्षता हेतु उत्तरदायी कारकों को समझाइए । कृषि-उत्पाद विपणन की
अदक्षता को कम करने में ई-वाणिज्य किस प्रकार सहायता करता है ? समझाइए । (उत्तर 150
शब्दों में दीजिए)
Explain the factors responsible for inefficiency of agri-produce marketing. How
e-commerce helps to reduce inefficiency of agri-produce marketing ? Explain.
(Answer in 150 words) 10
5. दो उदाहरण देकर समझाइए कि जैवप्रौद्योगिकी ने भारतीय किसानों को उनकी नाशवान् फसलों के
प्रसंस्करण में कैसे सहायता की है । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
KVMS-G-GSC 2
Explain by giving two examples, how biotechnology has helped the Indian farmers
in processing their perishable crops. (Answer in 150 words) 10
एक द्रुत प्रजनक रिएक्टर (एफ बी आर) और एक तापीय परमाणुक रिएक्टर के बीच भेद बताइए |
कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रथम प्रारूपी (प्रोटोटाइप) एफ बी आर के संदर्भ में,
'क्रान्तिकता (क्रिटकलिटी)' पद की व्याख्या कीजिये | हमारे देश के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के लिये
इसके निहितार्थ क्या हैं ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Distinguish between a Fast Breeder Reactor (FBR) and a thermal nuclear reactor. In
the context of first indigenously developed prototype FBR at Kalpakkam, explain the
term ‘criticality’. What are its implications for clean energy future of our country ?
(Answer in 150 words) 10
उपयुक्त उदाहरंणों सहित चर्चा कीजिए कि भारत के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में
‘fa अवसंरचना विकास' और “आपदा-जोखिम में कमी' के बीच के विरोधाभास का प्रबंधन किस
प्रकार किया जा सकता है । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Discuss how the contradiction between ‘rapid infrastructure development’ and
‘disaster-risk reduction’ in ecologically-sensitive areas of India can be managed, with
suitable examples. (Answer in 150 words) 10
कुनमिंग-मॉन्ट्रियिल वैश्विक जैव-विविधता फ्रेमवर्क के उद्देश्य एवं लक्ष्यों की चर्चा कीजिए | उपयुक्त
उदाहरण देते हुए इस फ्रेमवर्क के लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं
और पहलों का उल्लेख कीजिए | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Discuss the aim and goals of Kunming-Montreal global biodiversity framework.
Mention India’s commitments and initiatives to achieve the goals and targets of this
framework giving suitable examples. (Answer in 150 words) 10
भारतीय संदर्भ में, फर्जी समाचार और दुष्प्रचार किस प्रकार आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक
व्यवस्था के लिये खतरा पैदा करते हैं, इसका वर्णन कीजिये | इस संदर्भ में, सूचना प्रौद्योगिकी
(मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के संबंध में किये गये
संशोधनों की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
3 KVMS-G-GSC
Explain how fake news and disinformation pose threat to Internal Security and
Public Order in Indian context? In this regard, discuss salient features of
amendments in respect of Information Technology (Intermediatory Guidelines and
Digital Media Ethics Code) Rules 2021. (Answer in 150 words) 10
10. aaa रणनीतिक रूप से चीन और पाकिस्तान के मध्य स्थित है । स्थानीय लोगों का दिल और
दिमाग जीतने के लिये, केन्द्र सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रमों (बी ए डी पी) और सेना
द्वारा नागरिक कार्यवाही की विवेचना कीजिए.। लद्दाख के लिये संविधान की छठी अनुसूची के
प्रावधान की घोषणा की मांग की भी विवेचना कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Ladakh is strategically located between China and Pakistan. As a measure to win
hearts and minds of locals, discuss the Border Area Development Programmes
(BADP) by the Central Government and civic actions by the Army. Also discuss
demand of promulgation of provision of the Sixth Schedule of constitution for
Ladakh. (Answer in 150 words) 10
11. भारत की ऊर्जा सुरक्षा की प्रमुख चुनौतियों को समझाइए । आर्थिक संवृद्धि तथा संधारणीयता के
साथ, ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु आप किन उपायों का सुझाव देंगे ? (उत्तर 250 शब्दों
में दीजिए)
Explain the key challenges for India’s energy security. What measures do you
suggest for ensuring energy security along with economic growth and sustainability ?
(Answer in 250 words) 15
12. भारत में नवोन्मेषी उद्यम (स्टार्टअपूस) किस प्रकार उद्यमिता, नवाचार तथा रोजगार को प्रोत्साहित
कर रहे हैं ? उनकी कार्यप्रणाली में वैश्विक तथा घरेलू चुनौतियों कीं विवेचना कीजिए तथा उन
चुनौतियों को पराजित करने हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
How are startups in India promoting entrepreneurship, innovation and employment ?
Discuss the global and domestic challenges in their working and suggest suitable
measures to overcome these challenges. (Answer in 250 words) 15
KVMS-G-GSC 4
13.
14.
15.
16.
भारतीय कृषि किस प्रकार खाद्य के अभाव से खाद्य-अतिरेक स्तर तक रूपान्तरित हुई है ? भारतीय
कृषि के विविधीकरण हेतु की गईं विभिन्न सरकारी नीतियों का वर्णन कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों
में दीजिए)
How Indian agriculture has been transformed from food scarcity to food surplus
level ? Explain the various government policies implemented for diversification of
Indian agriculture. (Answer in 250 words) 15
भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अनुदानों एवं सहायता की
विवेचना कीजिए | विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू टी ओ) के कृषि समझौते से संबंधित मुद्दों का
परीक्षण कीजिए | (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss the different types of subsidies and supports provided by the Government of
India to agricultural sector. Examine the related issues pertaining to Agreement on
Agriculture of World Trade Organisation (WTO). (Answer in 250 words) 15
“मिशन gfe’ की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए | 3 मई 2026 को प्रक्षेपित उपग्रह में प्रयुक्त
प्रतिबिम्बीकरण की तकनीकियों (इमेजिंग टेक्नीक्स) की विवेचना कीजिए | यह विश्व में अपने
प्रकार का प्रथम उपग्रह क्यों माना जा रहा है ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Mention salient features of ‘Mission Drishti’. Discuss the imaging techniques used
in the satellite launched on 3rd May 2026. Why it is being considered world’s first
satellite of its kind ? (Answer in 250 words) 15
एजेंटिक कृत्रिम afer (ए आई) क्या है? इसकी कार्य-प्रणाली को समझाइए | इसके
अनुप्रयोगों का वर्णन उचित उदाहरणों के साथ कीजिये | wifes ए आई प्रणालियों से सम्बद्ध
लाभों, जोख़िमों और चुनौतियों की चर्चा कीजिये । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What is agentic Artificial Intelligence (AI)? Explain its working. Describe its
applications with suitable examples. Discuss the advantages, risks and challenges
associated with agentic AI systems. (Answer in 250 words) 15
5 KVMS-G-GSC
17. भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्या चुनौतियाँ हैं ? ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर सरकारी नीति
फ्रेमवर्क की. चर्चा कीजिए । ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहलों की मुख्ये विशेषताओं पर प्रकाश डालते
हुए दिल्ली और इन्दौर शहरों के सफलता /विफलता मामलों की चर्चा कीजिए | (उत्तर 250 शब्दों
में दीजिए)
What are the challenges to solid waste management in India? Discuss the
governmental policy framework on solid waste management. Discuss the success/
failure cases of Delhi and Indore cities highlighting the salient feature of their solid
waste management initiatives. (Answer in 250 words) 15
18. “सामुदायिक सहभागिता प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला है ।” इस कथन का विश्लेषण
भारत से उपयुक्त उदाहरणों के साथ कीजिए । सामुदायिक सहभागिता की चुनौतियों और इसे
मजबूत करने के उपायों की चर्चा भी कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
“Community participation is.the cornerstone of effective disaster management”.
Analyse this statement with suitable examples from India. Also discuss the
challenges to community participation and measures to strengthen it. (Answer in
250 words) 15
19. जम्मू व कश्मीर (जे एण्ड के) में उग्रवाद और अस्थिरता के प्रमुख कारणों में से एक अलगाववादी
आंदोलन भी रहे हैं । जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार द्वारा की गई
कार्यवाही को स्पष्ट कीजिए | अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त करने से पहले और बाद की
स्थिति पर चर्चा कीजिए | साथ ही, राज्य को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने में इन दोनों अनुच्छेदों को
निरस्त करने के सकारात्मक प्रभावों को भी स्पष्ट कीजिए | (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Separatist movements have been one of the major factors contributing to militancy
and instability in Jammu & Kashmir (J & K). Bring out actions taken by the
Government to bring J&K into national mainstream. Discuss pre and post
abrogation status of Articles 370 and 35A. Also bring out positive impacts of
abrogation of both articles in mainstreaming the state. (Answer in 250 words)
15
KVMS-G-GSC 6
20.
भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रमुख स्रोतों के रूप में नकली मुद्रा और धन शोधन मनी
aster पर चर्चा कीजिए । इन खतरों को रोकने के लिए aha स्तर पर की जा रही
कार्रवाइयों का विवरण प्रस्तुत कीजिए । आतंकी वित्तपोषण को रोकने में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल
(फायनान्शीयाल एक्शन टास्क फोर्स) (एफ ए टी एफ) की भूमिका और इसके सदस्य देशों द्वारा
अपनाये जा रहे अनुपालन के तरीकों पर प्रकाश डालिए | (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss counterfeit currency and money laundering as major sources of terror
funding in India. State the actions being taken at International level to check these
menaces. Highlight the role of Financial Action Task Force (FATF) and methods of
compliance by its member states in preventing terror funding. (Answer in 250 words)
15
7 KVMS-G-GSC