Full Text Transcript
Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors.
Civil Services (Main)
Examination, 2026 KVMS-G-GSB |
सामान्य अध्ययन / GENERAL STUDIES
प्रश्न-पत्र IT / Paper II
निर्धारित समय : तीन घंटे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
इसमें बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों में छपे हुए हैं |
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं |
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है और इस माध्यम
का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (FLAT) पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए | प्राधिकृत
माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे |
प्रश्न संख्या 7 से 10 तक के उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 17 से 20 तक के उत्तर 250 शब्दों में होने चाहिए |
प्रश्नों में इंगित शब्द सीमा को ध्यान में रखिए |
प्रश्न-सह-उत्तर (कयू.सी.ए.) पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए |
Question Paper Specific Instructions
Please read each of the following instructions carefully before attempting questions :
There are TWENTY questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
All questions are compulsory.
The number of marks carried by a question /part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be
stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided.
No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Answers to Questions No. 1 to 10 should be in 150 words, whereas answers to Questions
No. 11 to 20 should be in 250 words.
Word limit in questions should be adhered to.
Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer (QCA) Booklet must be
clearly struck off:
KVMS-G-GSB 1
Ql.
Q2.
Q3.
स्व-अभिनिर्धारण से सम्बन्धित निजता का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को प्रिय है तथा संविधान के अनुच्छेद 21
में भली-भाँति संरक्षित है । इस संदर्भ में, उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण)
अधिनियम, 2019 में 2026 के संशोधन के प्रभाव का परीक्षण कीजिए ।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Right to privacy relating to self-identity is very dear to every human being and
well protected under Article 21 of the Constitution. In this context, examine
the effect of the amendment in 2026, to the Transgender Persons (Protection of
Rights) Act, 2019.
(Answer in 150 words)
“एक वर्ग के रूप में महिलाएँ न तो किसी अल्पसंख्यक समूह का अंग हैं और न ही वे पिछड़ा वर्ग बनाती मानी
जाती हैं ।” इस कथन के प्रकाश में, स्थानीय निकायों से संसद तक में महिला आरक्षण के क्रमिक विकास की
विवेचना कीजिए |
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
“Women as a class neither belong to a minority group nor are they regarded as
forming a backward class.” In the light of this statement, discuss the evolution
of women’s reservation from local bodies to Parliament.
(Answer in 150 words)
वर्तमान दल-बदल विरोधी व्यवस्था के अंतर्गत क्या लोकसभा अध्यक्ष का संवैधानिक पद दलगत
राजनीति के कारण अतिसंवेदनशील हो गया है ? परीक्षण कीजिए | ध्रुवीकृत सदन के प्रबंधन में लोकसभा
अध्यक्ष की निष्पक्षता को सुनिश्चित करने में किन संस्थागत परिवर्तनों की आवश्यकता है ?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Examine whether the constitutional office of the Lok Sabha Speaker has
become vulnerable to partisan politics under the current anti-defection regime.
What institutional changes are required to ensure the neutrality of the
Lok Sabha Speaker in managing a polarised House ?
(Answer in 150 words)
KVMS-G-GSB 2
10
10
10
Q4.
Q5.
Q6.
Q7.
कया मताधिकार एक मौलिक अधिकार है ? निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण करते हुए भारत के निर्वाचन
आयोग की प्रस्थिति की विवेचना कीजिए | क्या यह निर्वाचकों की नागरिकता के प्रश्न का भी परीक्षण कर
सकता है?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Is the right to vote a fundamental right ? Discuss the position of the Election
Commission of India while undertaking the revision of electoral rolls. Can it
also examine the question of citizenship of voters ?
(Answer in 150 words)
वास्तविक सामाजिक समानता को सुरक्षित करने में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) एवं राष्ट्रीय
अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) जैसे संवैधानिक निकायों के पास क्या पर्याप्त प्रवर्तन शक्तियाँ हैं ?
इनकी संस्थागत प्रभावशीलता को बढ़ाने हेतु उपायों को सुझाइए |
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Do constitutional bodies like the National Commission for Scheduled Castes
(NCSC) and the National Commission for Scheduled Tribes (NCST) possess
adequate enforcement powers to secure substantive social equality ? Suggest
measures to enhance their institutional effectiveness.
(Answer in 150 words)
कया भारत की जनजातीय विकास नीति सामाजिक आधार वाली और समतामूलक शासन की आकांक्षाओं को
प्रतिबिंबित करती है? अपने उत्तर के औचित्य को स्पष्ट कीजिए |
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Does India’s tribal development policy reflect the aspirations for a socially
grounded and equity-based governance ? Justify your answer.
(Answer in 150 words)
भारत में कुपोषण मात्र एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समता, मानव विकास
एवं प्रभावी कल्याणकारी शासन के समक्ष भी एक गंभीर चुनौती है । विवेचना कीजिए ।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Malnutrition in India is not merely a public health concern; it is also a
challenge of social equity, human development and effective welfare
governance. Discuss.
(Answer in 150 words)
KVMS-6-GSB 3
10
10
10
10
Qs.
Q9.
Q10.
Qll1.
समकालीन Se व्यवस्था में भारतीय सिविल सेवाओं की सामान्यज्ञ संरचना के लाभों और सीमाओं का
विश्लेषण कीजिए |
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
Analyse the advantages and limitations of the generalist structure of the
Indian Civil Services in contemporary governance.
(Answer in 150 words)
“आई.पी.एम.डी.ए. (इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस) के लिए साझेदारी भारत के
SAGAR (सेक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) दृष्टिकोण और Fars (Quad) की सामूहिक
इंडो-पैसिफिक रणनीति के बीच की खाई को पाटती है ।” आई.पी.एम.डी.ए. पर केंद्रित रहते हुए इस कथन का
समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए |
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
“IPMDA (Indo-Pacific Partnership for Maritime Domain Awareness) bridges
the gap between India’s SAGAR (Security and Growth for All in the Region)
vision and the Quad’s collective Indo-Pacific strategy.” Make a critical
assessment of the statement focusing on IPMDA.
(Answer in 150 words)
“ब्रिक्स (BRICS) वैश्विक शासन में एक शक्तिशाली संतुलनकारी शक्ति के रूप में कार्य करता है, जो
वैश्विक दक्षिण की आवाज़ और प्रभाव को सक्रिय रूप से प्रबल बनाता है |” ब्रिक्स (BRICS) की भूमिका
को समझाइए कि वह स्वयं को अन्य समूहों के विकल्प के रूप में कैसे प्रस्तुत करता है ?
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
“BRICS acts as a powerful counterweight in global governance, actively
amplifying the voice and influence of the Global South.” Explain the role of
BRICS in projecting itself as an alternative to other groupings.
(Answer in 150 words)
भारत की संघीय राज-व्यवस्था में राज्यपाल की स्थिति की विवेचना कीजिए | राज्य विधायिका द्वारा पारित
विधेयक पर अनुमति देते समय उसकी शक्ति की प्रकृति कैसी है ? कया वह अपने सभी कार्यों में अपनी
मंत्रिपरिषद की सहायता व सलाह से बाध्य है ?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Discuss the position of the Governor in the federal polity of India. What is
the nature of his power while giving assent to a bill passed by the State
Legislature ? Is he bound by the aid and advice of his Council of Ministers in
all his functions ?
(Answer in 250 words)
KVMS-G-GSB 4
10
10
10
15
Q12.
Q13.
Q14.
Q15.
न्यायिक विधायन से कया तात्पर्य है? इसके संदर्भ में, उच्चतम न्यायालय द्वारा “निष्क्रिय इच्छामृत्यु” तथा
“अग्रिम-चिकित्सा निर्देश का इच्छापत्र” को अनुमति देने वाले निर्णयों की विवेचना कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
What is meant by judicial legislation ? In this context, discuss the verdicts of
the apex court allowing “passive euthanasia” and a “living will”.
(Answer in 250 words)
भारतीय संघीय ढाँचा कहाँ तक क्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक विविधताओं को समायोजित करने में सफल रहा है ?
असमान संघवाद की भूमिका पर प्रकाश डालिए एवं विवाद समाधान के तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के
लिए उपायों को सुझाइए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
How far has the Indian federal framework been successful in accommodating
regional and cultural diversities ? Highlight the role of asymmetric federalism
and suggest measures to make dispute resolution mechanisms more effective.
(Answer in 250 words)
भारत में शक्ति पृथक्करण को संयुक्त राज्य अमेरिका के कठोर अध्यक्षीय मॉडल की तुलना में कैसे व्यवहार में
लाया जा रहा है, परीक्षण कीजिए | इस प्रसंग में, भारतीय प्रधानमंत्री की वास्तविक सत्ता की संयुक्त राज्य
अमेरिका के राष्ट्रपति से तुलना कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Examine how the separation of powers is practised in India compared to the
rigid presidential model of the United States of America. In this context,
compare the actual authority of the Indian Prime Minister with that of the
President of the USA.
(Answer in 250 words)
दबाव समूह, सामाजिक आंदोलन एवं HATS लॉबी किस सीमा तक बहिष्कृत हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए
भारत में बहुलवादी लोकतंत्र को गहराई प्रदान कर रहे हैं ? कॉर्पोरट सम्पदा एवं राजनीतिक शक्ति के बढ़ते हुए
गठजोड़ से क्या औपचारिक लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को ख़तरा उत्पन्न हो रहा है ? विश्लेषण
कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
To what extent do pressure groups, social movements and corporate lobbies
deepen pluralistic democracy in India by representing excluded interests ?
Analyse whether the growing convergence of corporate wealth and political
power poses a threat to the autonomy of formal democratic institutions.
(Answer in 250 words)
KVMS-G-GSB 5
15
15
15
15
016.
Q17.
018.
Q19.
“शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना नहीं है, बल्कि विधि के
शासन (Rule of Law) और सहभागितापूर्ण शासन (Participatory Governance) का पालन करके
नीति निर्माण प्रक्रिया में हितधारकों का विश्वास स्थापित करना है ।” टिप्पणी कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
“Transparency and accountability in governance are not about controlling
corruption but about creating the trust of stakeholders in the policy process by
following the Rule of Law and Participatory Governance.” Comment.
(Answer in 250 words)
क्या अधिकार-आधारित कल्याण के संवैधानिक दायित्व को गैर-एकीकृत शासन और न्यूनतम सार्वजनिक
निवेश की स्थिति में प्रभावी रूप से साकार किया जा सकता है ? परीक्षण कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
Can the constitutional mandate of rights-based welfare be effectively realised
in the context of non-integrated governance and minimal public investment ?
Examine.
(Answer in 250 words)
क्या शिक्षा को मुख्यत: राज्य की कल्याणकारी ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए या एक वैश्विक
प्रतिस्पर्धी, ज्ञान-आधारित राष्ट्र के निर्माण हेतु रणनीतिक निवेश के रूप में ? समालोचनात्मक मूल्यांकन
कीजिए।
(SR 250 शब्दों में दीजिए)
Should education be treated primarily as a welfare obligation of the state or as
a strategic investment for building a globally competitive, knowledge-driven
nation ? Critically evaluate.
(Answer in 250 words)
“भारत का वैश्विक प्रवासी समुदाय एक जीवंत सेतु की तरह कार्य करता है, वह एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक कारक
और ज्ञान-तंत्र भी है, जो सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर में भू-राजनीतिक प्रभाव और रणनीतिक सामर्थ्य में
रूपांतरित करता है ।” इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
“India’s global diaspora acts as a living bridge, as a critical economic factor and
knowledge network in transforming cultural heritage into geopolitical
influence and strategic leverage worldwide.” Critically examine this statement.
(Answer in 250 words)
KVMS-G-GSB 6
15
15
15
15
Q20. “चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) ने दक्षिण एशिया को एक क्षेत्रीय भू-क्षेत्र से बदलकर महाशक्तियों
की प्रतिस्पर्धा के रंगमंच में परिवर्तित कर दिया है ।” दक्षिण एशिया में भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव पर
BRI के रणनीतिक प्रभावों का विश्लेषण कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)
“China’s Belt and Road Initiative (BRI) has transformed South Asia from a
regional space into a theatre of great power competition.” Analyse the strategic
implications of the BRI for India’s security and regional influence in South
Asia.
(Answer in 250 words)
KVMS-G-GSB 7
15