Full Text Transcript
Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors. Mathematical formulas and symbols may be approximate - please refer to the PDF for the exact equations.
Civil Services (Main) Examination, 2024 वियोज्य DETACHABLE
सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र 11)
GENERAL STUDIES (Paper I)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें ।
इसमें बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एं अंग्रेजी दोनों में पे हैं |
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
प्रत्येक प्रश्न /भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं ।
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस
माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए |
प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे |
प्रश्न संख्या 1 से 10 तक का उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 11 से 20 तक का उत्तर 250 शब्दों में दें ।
प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें |
प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें |
QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS
Please read each of the following instructions carefully before attempting questions.
There are TWENTY questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
All questions are compulsory.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which
must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided.
No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Answers to Question Nos. 1 to 10 should be in 150 words, whereas answers to Question Nos. 11 to
20 should be in 250 words.
Word limit in questions should be adhered to.
Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly
struck off.
1 PHKM-G-GST
विभिन्न समितियों द्वारा सुझाये गये, एवं “एक राष्ट्र - एक चुनाव” के विशिष्ट संदर्भ में, चुनाव
सुधारों की आवश्यकता का परीक्षण करें । (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Examine the need for electoral reforms as suggested by various committees with particular
reference to “one nation — one election” principle. (Answer in 150 words) 10
लोक अदालत तथा मध्यस्थता अधिकरण की व्याख्या कीजिए तथा उनमें अन्तर स्पष्ट कीजिये | क्या
वे दीवानी तथा आपराधिक दोनों प्रकृति के मामलों पर विचार करते हैं ? (उत्तर 150 शब्दों में
लिखिए)
Explain and distinguish between Lok Adalats and Arbitration Tribunals. Whether they entertain
civil as well as criminal cases ? (Answer in 150 words) 10
“कैबिनेट प्रणाली के विकास के परिणामस्वरूप व्यावहारिक रूप से संसदीय सर्वोच्चता हाशिए पर
चली गई है ।” स्पष्ट कीजिए | (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The growth of cabinet system has practically resulted in the marginalisation of the
parliamentary supremacy.” Elucidate. (Answer in 150 words) 10
“नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कर्तव्य केवल व्यय की वैधता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि
उसका औचित्य भी सुनिश्चित करना है ।” टिप्पणी कीजिए | (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
“The duty of the Comptroller and Auditor General is not merely to ensure the legality of
expenditure but also its propriety.” Comment. (Answer in 150 words) 10
स्थानीय स्तर पर सुशासन प्रदान करने में स्थानीय निकायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए ગૌર
ग्रामीण स्थानीय निकायों को शहरी स्थानीय निकायों में विलय करने के फायदे और नुकसान को
स्पष्ट कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Analyse the role of local bodies in providing good governance at local level and bring out the
pros and cons merging the rural local bodies with the urban local bodies. (Answer in 150
words) 10
कतिपय अत्यावश्यक सार्वजनिक मुद्दों से सम्बन्धित होने के कारण, सार्वजनिक चैरिटेबिल get में
भारत के विकास को अधिक समावेशी बनाने का सामर्थ्य है । टिप्पणी कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों
में लिखिए)
Public charitable trusts have the potential to make India’s development more inclusive as they
relate to certain vital public issues. Comment. (Answer in 150 words) 10
निर्धनता और कुपोषण एक विषाक्त चक्र का निर्माण करते हैं जो मानव पूंजी निर्माण पर प्रतिकूल
प्रभाव डाल रहा है | इस चक्र को तोडने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हँ ? (उत्तर 150 शब्दों
में लिखिए)
Poverty and malnutrition create a vicious cycle, adversely affecting human capital formation.
What steps can be taken to break the cycle ? (Answer in 150 words) 10
प्रजातांत्रिक शासन का सिद्धान्त यह अनिवार्य करता है कि लोक सेवकों की सत्यनिष्ठा और
प्रतिबद्धता के प्रति लोक धारणा पूर्णतः सकारात्मक बनी रहे । विवेचना कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों
में लिखिए)
The Doctrine of Democratic Governance makes it necessary that the public perception of the
integrity and commitment of civil servants becomes absolutely positive. Discuss. (Answer in
150 words) 10
PHKM-G-GST 2,
10.
11.
12.
13.
14.
15;
“पश्चिम भारत જો, चीन की आपूर्ति शृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए एक विकल्प के रूप में
और चीन के राजनीतिक और आर्थिक प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिये एक रणनीतिक सहयोगी
के रूप में बढ़ावा दे रहा है ।' उदाहरणो के साथ इस कथन की व्याख्या कीजिए | (उत्तर 150 शब्दों
में लिखिए)
‘The West is fostering India as an alternative to reduce dependence on China’s supply
chain and as a strategic ally to counter China’s political and economic dominance.’ Explain this
statement with examples. (Answer in 150 words) 10
मध्य एशियाई गणराज्यों (CARs) के साथ भारत के विकसित होते राजनीतिक, आर्थिक और
रणनीतिक संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक भूराजनीति में
उनके बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालिये । (उत्तर 150 शब्दों में लिखिए)
Critically analyse India’s evolving diplomatic, economic and strategic relations with the
Central Asian Republics (CARs) highlighting their increasing significance in regional and global
geopolitics. (Answer in 150 words) 10
अभी हाल में पारित तथा लागू किये गये, लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम,
2024 के लक्ष्य तथा उद्देश्य क्या हैं ? क्या विश्वविद्यालय / राज्य शिक्षा परिषद की परीक्षायें भी इस
अधिनियम के अंतर्गत आती हैं ? (उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
What are the aims and objects of recently passed and enforced, The Public Examination
(Prevention of Unfair Means) Act, 2024 ? Whether University/State Education Board
examinations, too, are covered under the Act ? (Answer in 250 words). 15
निजता का अधिकार, प्राण तथा दैहिक स्वतंत्रता के आंतरिक भाग के रूप में, संविधान के अनुच्छेद
21 के अन्तर्गत स्वाभाविक रूप से संरक्षित है । व्याख्या कीजिये | इस संदर्भ में एक गर्भस्थ शिशु के
पितृत्व को सिद्ध करने के लिये डी.एन.ए. परीक्षण से सम्बन्धित विधि की चर्चा कीजिये । (उत्तर 250
शब्दों में लिखिए)
Right to privacy is intrinsic to life and personal liberty and is inherently protected under
Article 21 of the constitution. Explain. In this reference discuss the law relating to
D.N.A. testing of child in the womb to establish its paternity. (Answer in 250 words) 15
केन्द्र सरकार ने केन्द्र-राज्य सम्बन्धो के क्षेत्र में हाल ही में क्या बदलाव किये हैं ? संघवाद को मजबूत
करने के लिए તથા केन्द्र और राज्यों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए उपाय सुझाइए | (उत्तर 250
शब्दों में लिखिए)
What changes has the Union Government recently introduced in the domain of Centre-State
relations ? Suggest measures to be adopted to build the trust between the Centre and the
States and for strengthening federalism. (Answer in 250 words) 15
भारत में जनहित याचिकाओं के बढ्ने के कारण स्पष्ट कीजिए | इसके परिणामस्वरूप, क्या भारत का
उच्चतम न्यायालय दुनिया की सबसे शक्तिशाली न्यायपालिका के रूप में उभरा है ? (उत्तर 250 शब्दों
में लिखिए)
Explain the reasons for the growth of public interest litigation in India. As a result of it,
has the Indian Supreme Court emerged as the world’s most powerful judiciary ? (Answer in
250 words) 15
भारत की एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में विवेचना कीजिए और अमेरिकी संविधान के धर्मनिरपेक्ष
सिद्धान्तों के साथ तुलना कीजिए | (उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Discuss India as a secular state and compare with the secular principles of the US constitution.
(Answer in 250 words) 15
3 PHKM-G-GST
16.
17.
18.
19.
20.
नागरिक-केन्द्रित प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक अधिकार-पत्र एक ऐतिहासिक पहल
रही है | किन्तु, इसे अभी भी अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंचना बाकी है | इसके वादे की प्राप्ति में बाधा
डालने वाले कारकों की पहचान कीजिए और ਤਾਲੇ दूर करने के उपाय सुझाए | (उत्तर 250 शब्दों में
लिखिए)
The Citizens’ charter has been a landmark initiative in ensuring citizen-centric administration.
But it is yet to reach its full potential. Identify the factors hindering the realisation of its promise
and suggest measures to overcome them. (Answer in 250 words) 15
लोक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली जैसे महत्त्वपूर्ण aa में भारतीय राज्य को उस व्यवस्था के बाजारीकरण
के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए व्यापक भूमिका निभानी चाहिए । कुछ ऐसे उपाय सुझाइए जिनके
माध्यम से राज्य, लोक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की पहुंच का विस्तार तृणमूल स्तर तक कर सके |
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
In acrucial domain like the public healthcare system the Indian State should play a vital role
to contain the adverse impact of marketisation of the system. Suggest some measures through
which the State can enhance the reach of public healthcare at the grassroots level. (Answer
in 250 words) 15
ई.गवर्नेन्स सेवा प्रदायगी की प्रक्रिया में डिजिटल प्रौद्योगिकी का नैत्यिक कार्यों में अनुप्रयोग मात्र
ही नहीं है। इसमें पारदर्शिता और जवाबदेयता को सुनिश्चित करने के लिए विविध प्रकार की
अन्तरक्रियाए भी है | इस सन्दर्भ में ई.गवर्नेन्स के “इन्टरैविटिव सर्विस मॉडल' का मूल्यांकन कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
e-governance is not just about the routine application of digital technology in service delivery
process. It is as much about multifarious interactions for ensuring transparency and
accountability. In this context evaluate the role of the ‘Interactive Service Model’ of
e-governance. (Answer in 250 words) 15
“आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा बन गया है ।' अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर
` इस खतरे को सम्बोधित करने और कम करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी
समिति (सी.टी.सी.) और इससे संबंधित निकायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिए |
(उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
‘Terrorism has become a significant threat to global peace and security.’ Evaluate the
effectiveness of the United Nations Security Council’s Counter Terrorism Committee (CTC)
and its associated bodies in addressing and mitigating this threat at the international level.
(Answer in 250 words) 15
वैश्विक व्यापार और ऊर्जा प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के लिये मालदीव के
भू-राजनीतिक और भू-रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिए । आगे यह भी चर्चा करें कि यह संबंध
अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच भारत की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रिय स्थिरता को कैसे प्रभावित करता
है ? (उत्तर 250 शब्दों में लिखिए)
Discuss the geopolitical and geostrategic importance of Maldives for India with a focus on
global trade and energy flows. Further also discuss how this relationship affects India’s
maritime security and regional stability amidst international competition ? (Answer in 250
words) 15
PHKM-G-GST 4

