Full Text Transcript
Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors.
Civil Services (Main)
Examination, 2026 वियोज्य DETACHABLE
लोक प्रशासन (प्रश्न-पत्रगा)
PUBLIC ADMINISTRATION (Paper I)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें :
इसमें आठ प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हुए हैं ।
परीक्षार्थी को कुल पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं ।
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर तीन
प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
प्रत्येक प्रश्न /भाग के अंक उसके सामने दिए गए हैं ।
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है,
और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया
जाना चाहिए | प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे |
प्रश्नों में शब्द सीमा, जहाँ विनिर्दिष्ट है, का अनुसरण किया जाना चाहिए |
प्रश्नों के उत्तरों की गणना क्रमानुसार की जाएगी | यदि काटा नहीं हो, तो प्रश्न के उत्तर की गणना की जाएगी
चाहे वह उत्तर अंशत: दिया गया हो । प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़ा हुआ पृष्ठ या उसके अंश को स्पष्ट
रूप से काटा जाना चाहिए |
QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS
Please read each of the following instructions carefully before attempting questions :
There are EIGHT questions divided in TWO SECTIONS and printed both in HINDI and
in ENGLISH.
Candidate has to attempt FIVE questions in all.
Question Nos. 1 and 5 are compulsory and out of the remaining, THREE are to be attempted
choosing at least ONE from each Section.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which
must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space
provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
Attempts of questions shall be counted in sequential order. Unless struck off, attempt of a question
shall be counted even if attempted partly. Any page or portion of the page left blank in the
Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
1 KVMS-B-PBD
1. (a)
1. (b)
1. (0)
1. (d)
1. (e)
2. (a)
2. (b)
2. (८)
3. (a)
3. (b)
खण्ड ‘A’ SECTION ‘A’
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following in about 150 words each : 10x5=50
अर्थशास्त्र की सीखें आज भी शासन को प्रभावी बना सकती है । सम्भावनाओं की तलाश कीजिए |
. Learnings from Arthasastra could make governance effective even today. Explore the
potential. 10
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सुधार न केवल टिकाऊ अपितु उद्विकासीय भी है । व्याख्या कीजिए |
The reforms in public sector enterprises is not only enduring but also evolving. Explain.
10
रणनीतिक नियोजन के वर्तमान प्रतिमान की जड़े सांकेतिक नियोजन में है । टिप्पणी कीजिए |
The present model of strategic planning has roots in indicative planning. Comment. 10
जिला प्रशासन एवं स्थानीय स्वशासन निकायों के मध्य कड़ियाँ अपेक्षित स्तर तक विकसित नहीं हो पाई
हैं । मूल्यांकन कीजिए ।
Linkages between the district administration and local self governments have not evolved
to the desired extent. Evaluate. 10
भारत में संविधानवाद विधि के शासन एवं सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है । स्पष्ट कीजिए |
Constitutionalism in India paves the way for rule of law and social justice. Elaborate. 10
ब्रिटिश सिविल सेवा की एक महत्वपूर्ण विशेषता तटस्थता के नाम पर भारत के वाणिज्यिक एवं औद्योगिक
हितों से प्रभावित होने से उसका खुला विरोध था । व्याख्या कीजिए |
An important characteristic of the British Civil Service was its open refusal to be
influenced by commercial and industrial interests of India in the name of neutrality.
Explain. 20
भारत की राजनीतिक संस्कृति नौकरशाही के व्यवहार, व्यावसायिक सत्यनिष्ठा और सिविल सेवा आचरण
का स्वरूप तय करती है । उचित उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए |
The political culture in India shapes bureaucratic behaviour, professional integrity and
civil service conduct. Explain with suitable examples. 20
भारतीय संविधान के अन्तर्गत मौलिक अधिकारों को सामान्यतः केवल aaedia रूप में क्रियान्वित किया
जाता है किन्तु विशाखा मामला इनके क्षैतिज अनुप्रयोग का प्रतिनिधित्व करता है | टिप्पणी कीजिए |
Under the Indian Constitution fundamental rights are usually enforced only vertically,
whereas Vishaka case represents the horizontal application. Comment. 10
योजना आयोग ने आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय हेतु नियोजन किया है, किन्तु नीति आयोग को
विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि की सम्भावनाओं को साकार करने हेतु संरचित किया गया है | विवेचना कीजिए |
Planning Commission planned for economic development and social justice, but NITI
Aayog has been structured to realise growth potential across the sectors. Discuss. 20
भारत सरकार ने आयुध फैक्टरी मण्डल का निगमीकरण किया है | सरकार की विनिवेश नीति के परिप्रेक्ष्य में
इसका औदचित्य स्पष्ट कीजिए |
Government of India has done Corporatisation of Ordnance Factory Boards. Discuss the
rationale in the light of Disinvestment Policy of the government. 20
KVMS-B-PBD 2
3.4)
4. (a)
4. (b)
4. (0)
5. (a)
5. (b)
5..(e)
5. (d)
5.(e)
भारत में प्रतियोगी संघवाद के पीछे राज्यों में स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना निहित थी fra इसनें
संकीर्णतावादी प्रवृत्तियों को अभिलक्षित किया है | टिप्पणी कीजिए |
Competitive federalism in India while intended to have healthy competition among states has
shown tendencies towards parochialism. Comment. 10
भारत में संघ एवं राज्यों के मध्य विधायी सम्बन्धों में सार एवं तत्वका सिद्धान्त और पृथक्करण का सिद्धान्त,
अपनी प्रकृति में सम्पूरक किन्तु अनुप्रयोग में पृथक हैं | विवेचना कीजिए | ्
Doctrine of Pith and Substance, and the Doctrine of severability in the legislative relations
between the Indian Union and states are supplementary in nature but distinct in application.
Discuss. ; 20
भारत में जिला प्रशासन कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, तथा विकास प्रबन्धन के मध्य ट्वैतभाव के लिए जाना
जाता है, यद्यपि दोनों कार्य अन्तर्निर्भर और परस्पर सुदूढ़न के हैं । व्याख्या कीजिए |
District administration in India is characterised by the dichotomy between law and order
maintenance and development management, even though both functions are interdependent
and mutually reinforcing. Explain. 20
राज्यपालों एवं राज्य सरकारों के मध्य बढ़ती असहमति की घटनाओं के पीछे के कारणों को उल्लेखित
कीजिए | ः .
Trace the reasons for growing incidences of disagreements between the Governors and
state governments. 10
खण्ड ‘B’ SECTION ‘B’
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : ्
Answer the following in about 150 words each : 10x5=50
भारत सरकार में ued प्रवेश (Ata इंटरी) वांछित दिशा में अग्रसर नहीं हो पाया है । इसके कारणों
की व्याख्या कीजिए |
Lateral Entry in Government of India has not moved in the intended direction. Explain the
reasons. 10
कभी-कभार ही अधिनियमित किए जाने के बावजूद भी कटौती प्रस्ताव dade जवाबदेही के अहम
'उपकरण है । व्याख्या कीजिए | ः
Though seldom enacted, Cut Motions remain vital instruments of parliamentary accounta-
bility. Comment. 10
भारत में प्रशासनिक सुधार एक दोधारी तलवार रही हैं । टिप्पणी कीजिए |
Administrative reforms in India have been a double-edged sword. Comment. 10
जीवन सुगमता सूचकांक शहरी नियोजन हेतु आंकड़ा संचालित उपागम के लिए आधार प्रदान करता है |
आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए |
Ease of living index lays the foundation for data driven approach to urban planning.
Analyse critically. 10
नैतिकता और निजता के मामले पुलिस द्वारा साइबर अपराधों का मुकाबला. करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता
(ए. आई.) के उभरते उपयोग को सीमित करते हैं । टिप्पणी कीजिए |
Ethical and privacy issues limit the emerging use of Artificial Intelligence (AI) by police
to combat cyber crimes. Comment. . 10
3 KVMS-B-PBD
6. (a)
6. (b)
6. (c)
7. (a)
7. (b)
7. (c)
8. (a)
8. (b)
8. (८)
सिविल सेवा, क्षमता के गम्भीर मुद्दों से ged है और ये विभिन्न क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों को
क्रियान्वित करने में एक प्रमुख बाधा है | मिशन कर्मयोगी केवल इसका सम्पुष्टक हो सकता है किन्तु
क्षमता की समस्त बाध्यताओं का निराकरण नहीं कर सकता | अपना मत दीजिए |
Civil services is grappling with severe capacity issues and which is a major bottleneck in
implementing ambitious programmes across sectors. Mission Karmayogi can only supple-
ment but not solve the entire capacity constraint. Give your opinion. 20
भारत में राज्यों का सार्वजनिक ao पिछले एक दशक में काफी बढ़ गया है । इस संदर्भ में राज्यों के
विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबन्धन के नियोजन के अवरोधों का उल्लेख कीजिए |
Public debt of states in India has increased significantly in the last one decade. In this
context discuss the constraints of the states in planning prudent fiscal management. 20
समुदाय-आधारित आपदा जोखिम प्रबन्धन, विद्यमान आपदा जोखिम प्रबन्धन रणनीति की खामियों को
पाटने का एक प्रत्युतर है । मूल्यांकन कीजिए |
Community based Disaster Risk Management is a response to the gaps within the existing
Disaster Risk Management strategy. Evaluate. 10
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने प्रकाश सिंह केस (मामला) में भारत में प्रभावी पुलिस सुधारों की आधारशीला
रखी, किन्तु राज्यों ने इस अवसर को व्यर्थ ही गवां दिया | विवेचना कीजिए |
Supreme Court of India in Prakash Singh case laid the foundation for effective police
reforms in India, but the states have frittered the opportunity. Discuss. 20
ग्रामीण विकास संस्थाओं और राज्य स्तरीय अभिकरणों के मध्य सम्पर्क के अभाव में प्रत्येक अपने-अपने
स्तर पर अलग-थलग परिचालन को बढ़ावा देता है जिससे दोनों स्तरों पर अकुशलता परिलक्षित होती है |
इसके कारण खोजिए |
Disconnect between the rural development institutions and state level agencies have led
to each operating in silos at both levels resulting in inefficiencies. Find the reasons. 20
“भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता' की भारत सरकार की प्रतिवद्धता एक बहु आयामी दृष्टिकोण है |
आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए |
‘Zero tolerance against Corruption’, commitment of Government of India has multi-
pronged approach. Critically analyse. 10
भारत के मेगा सिटिज (महानगरों) के सम्मुख प्रमुख प्रबंधन चुनौतियों और इनमें सन्तुलित भावी वृद्धि हेतु टिकाऊ
एवं समावेशी शहरी विकास की रणनीतियों की विवेचना कीजिए |
Discuss the major management challenges faced by Indian Mega Cities and explore
sustainable, inclusive urban development strategies for balanced future growth. 20
अनेक प्रशासनिक सुधारों को समर्थन देने की राजनीतिक इच्छा शक्ति का अभाव उनके अपय्त
क्रियान्वयन का कारण बना है | औचित्य स्पष्ट कीजिए |
Lack of political will to support several administrative reforms has led to their inadequate
implementation. Critically validate. 20
पंचायतों में महिलायें स्थापित पितृसत्तात्मक मानकों को चुनौती देती हैं और समाज में व्याप्त संरचनात्मक
असमानताओं का मुकाबला कर रही है । व्याख्या कीजिए |
Women in panchayats challenge the established patriarchal norms and contest structural
inequalities in society. Explain. 10
KVMS-B-PBD 4