Full Text Transcript
Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors.
Civil Services (Main)
Examination, 2026 वियोज्य DETACHABLE
राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध
(प्रश्त-पत्र गा)
POLITICAL SCIENCE AND INTERNATIONAL RELATIONS
(Paper II)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें :
इसमें आठ प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हुए हैं ।
परीक्षार्थी को कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर देने हैं ।
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर तीन
प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
प्रत्येक प्रश्न /भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं |
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है,
और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया
जाना चाहिए | प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे |
प्रश्नों की शब्द सीमा, जहाँ विनिर्दिष्ट है, को माना जाना चाहिए |
प्रश्नों के प्रयासों की गणना क्रमानुसार की जाएगी | आंशिक रूप से दिए गए प्रश्नों के उत्तर को भी मान्यता
दी जाएगी यदि उसे काटा न गया हो | प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग
को पूर्णतः: काट दीजिए |
QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS
Please read each of the following instructions carefully before attempting questions :
There are EIGHT questions divided in TWO SECTIONS and printed both in HINDI and
in ENGLISH.
Candidate has to attempt FIVE questions in all.
Question Nos. 1 and 5 are compulsory and out of the remaining, THREE are to be attempted
choosing at least ONE question from each Section.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which
must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space
provided. No marks wili be given for answers written in a medium other than the authorized one.
Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
Attempts of questions shall be counted in sequential order. Unless struck off, attempt of a question
shall be counted even if attempted partly. Any page or portion of the page left blank in the
Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
1 KVMS-B-PIR
1.(a)
1.(b)
1.(c)
1.(d)
1.(2)
2.(a)
2.(b)
2.(c)
3.(a)
खण्ड ‘A’ SECTION ‘A’
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each : 10x5=50
तुलनात्मक राजनीतिक वेश्लेषण में संस्थागत दृष्टिकोण की आलोचनाएँ क्रमिक चरणों में सामने आई
हैं । टिप्पणी कीजिए |
Criticism of the institutional approach in comparative political analysis has come up
in successive waves. Comment. 10
निष्कर्षण पूँजीवाद
Extractive capitalism 10
शक्ति संतुलन की विभिन्न विधियों पर चर्चा कीजिए |
Discuss various methods of Balance of Power. 10
सेवार्थीवाद
Clientilism 10
रक्षात्मक यथार्थवाद की अवधारणा A पहचान और प्रौद्योगिकी की क्या भूमिका है ?
What role does identity and technology play in the conceptualisation of Defensive
realism ? 10
समकालीन औद्योगिक समाजों में राज्यों की बदलती प्रकृति हेतु उत्तरदायी कारकों की चर्चा कीजिये
तथा इसके प्रभाव समझाइए |
Discuss the factors responsible for the changing nature of states in contemporary
industrial societies and explain its impact. 20
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरचनाएं राष्ट्रों के बीच की राजनीति के बंधक बन चुके हैं । टिप्पणी
कीजिए |
International Human Rights frameworks are hostage to politics among nations.
Comment. 15
कूटनीति हमेशा से दो स्तंभों पर टिकी रहती है : संस्थागत स्मृति और व्यक्तिगत कौशल | विस्तार से
व्याख्या कीजिए |
Diplomacy has always rested on two pillars : Institutional memory and individual
craft. Elaborate. 15
नाटो, जो सबसे पुराना जीवित सामूहिक सुरक्षा तंत्र है, अपने ही सबसे बड़े सदस्य से सौदेबाजी के
दबाव का सामना कर रहा है । ऐसे हालातों में नाटो का भविष्य क्या है ?
NATO, the oldest surviving collective security system, is facing challenge of
transactional coercion from its own biggest member. What future does NATO have
amidst such developments ? 20
KVMS-B-PIR 2
3.(b)
3.(c)
4.(a)
4.(b)
4.(c)
5.(a)
5.(b)
5.(c)
5.(d)
5.(e)
अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों के सिद्धान्त जो निष्पक्षता का दावा करते हैं, उनमें अनिवार्य रूप से व्यक्तिपरक
पूर्वाग्रिह होते हैं | स्पष्ट कीजिए |
Theories of international relations which claim objectivity inevitably harbour
subjective biases. Elucidate. 15
क्या सत्ता हस्तांतरण का सिद्धांत अमेरिका-चीन संबंधों की गतिशीलता को प्रतिर्बिबित करता है ?
Does power transition theory reflect the dynamics of US-China relations ? 15
वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिये, aate को शिखर सम्मेलन-केन्द्रित व्यवस्था से अधिक
ठोस ढांचे की आवश्यकता है | विस्तार से व्याख्या कीजिए |
QUAD requires more robust architecture than the summit driven mode to tide over
the current challenges. Elaborate. 20
पारस्परिक आर्थिक सहायता परिषद (सी एम ई ए) किस प्रकार से शीत ag के दौरान भू-राजनीतिक
विभाजन को प्रतिरबिबित करता है ?
How did the Council of Mutual Economic Assistance (CMEA) reflect geo-political
division of the world during the cold war ? 15
UNCLOS क्या है, ? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए |
What is UNCLOS ? Explain its salient features. 15
खण्ड ‘B’ SECTION ‘B’
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each : 10x5=50
विश्व व्यापार संगठन में कृषि वार्ता पर भारत की आपत्तियाँ का वर्णन कीजिए |
Describe India’s objections to agricultural negotiations at the World Trade
Organisation. 10
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव के जवाब में भारत किन रणनीतिक विकल्पों का
उपयोग कर सकता है ?
What strategic options can India exercise as a response to the tensions between
Pakistan and Afghanistan ? 10
भारत एवं इजरायल के बीच सुरक्षा सहयोग के तीन क्षेत्रों पर चर्चा कीजिए |
Discuss the three areas of security co-operation between India and Israel. 10
भारत और बॉलादेश के बीच भूमि सीमा समझौते की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा. कीजिए |
Discuss the main features of the land-boundary agreement between India and
Bangladesh. 10
भारत-ब्राजिल के बीच ट्रिपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में आर्थिक सहयोग की प्रासंगिकता का
विश्लेषण कीजिए |
Analyse the relevance of India-Brazil economic co-operation in strengthening the
bilateral relations between the two countries. 10
3 KVMS-B-PIR
6.(a)
6.(b)
6.(c)
7.(a)
7.(b)
7.(c)
8.(a)
8.(b)
8.(c)
दक्षिण एशिया में चीनी प्रभाव का तेजी से विस्तार हो रहा है, जो इस क्षेत्र के भू-राजनीतिक परिदृश्य
को मौलिक रूप से बदल रहा है । यह भारत के लिए एक बड़ी विदेश नीति चुनौती है | विश्लेषण
कीजिए |
Accelerating of Chinese influence across South Asia is fundamentally reshaping the
region’s geopolitical landscape. This is a big foreign policy challenge for India.
Analyse. 20
भारत-मालदीव राजनयिक संबंध के 60 बर्ष पूरे होने के अवसर पर, दोनों देशों के संबंधों के
महत्त्वपूर्ण कारकों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए |
Critically evaluate the important factors of India-Maldives relations on the eve of
sixty years of diplomatic ties between the two countries. 15
“दी मदर ऑफ औल ee” ARA-EU व्यापार संबंधों में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर है |
नई सुरक्षा और रक्षा साझेदारी की विस्तार से व्याख्या कीजिए |
“The mother of all deals” is a transformative milestone in Indo-EU trade relations.
Elaborate on the new Security and Defence partnership. 15
अवैध सीमा-पार wares, भारत की सुरक्षा के लिए किस प्रकार की चुनौतियों को खड़ी करता है ?
सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदमों और उनकी प्रभावशीलता पर चर्चा कीजिए |
How does illegal cross border migration pose challenges to India’s security ? Discuss
the steps taken by the government in this direction and their effectiveness. 20
कच्चातिबु द्वीप भारत-श्रीलंका संबंध में एक अनसुलझा मुद्दा बना हुआ है । टिप्पणी कीजिए |
The island of Kachchatheevu remains an intractable issue in India-Srilanka relations.
Comment. 15
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में अपने मूल मूल्यों और हितों की पूर्ती के लिए बहुगठबंधन नीति अपनाई
है । चर्चा कीजिए |
India has adopted multi-alignment to fulfill its core values and interests in
International relations. Discuss. 15
21वीं सदी में भारत-रूस संबंधों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें | हाल के समय में दोनों देशों ने
अपने संबंधों में अमरीका की दखलंदाजी पर कैसी प्रतिक्रिया दी है ?
Critically evaluate India-Russia relations in the 21st century. How have both the
countries responded to America meddling in their relations in the recent times. 20
भारत ने यह पहचान लिया है कि पश्चिम एशिया एक एकल संघर्ष नहीं बल्कि प्रतिद्रंद्विता, सौदेबाजी
और उत्कंठाओं का एक जटिल जाल है । टिप्पणी कीजिए |
India has recognised that West Asia is not a single contest, but a tangle of rivalries,
bargains and anxieties. Comment. 15
ट्रिपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों के माध्यम से भारत और दक्षिण अफ्रीका के सहयोग का परीक्षण करें |
Examine India and South-Africa co-operation through bilateral and multi-lateral
forums. 15
KVMS-B-PIR 4