Previous Year Question Paper

QP-CSM-26-010926-Optional-GEOGRAPHY PAPER I

Pages4
FormatPDF
SourceOCR transcription

Please verify you're human to unlock the download & viewer links.

Full Text Transcript

Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors.

Civil Services (Main) Examination, 2026 वियोज्य DETACHABLE भूगोल (प्रश्न -पत्र 1) GEOGRAPHY (Paper 1) निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250 Time Allowed ; Three Hours Maximum Marks ; 250 प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें : इसमें आठ प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी एं अंग्रेजी दोनों में छपे हुए हैं । उम्मीदवार को कुल पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं | प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने सूचित हैं । प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए | प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे । प्रश्नों में शब्द सीमा, जहाँ विनिर्दिष्ट है, का अनुसरण किया जाना चाहिए | जहाँ आवश्यक हो, अपने उत्तरों को उपयुक्त चित्रों /मानचित्रों तथा आरेखों द्वारा दर्शाइए | इन्हें प्रश्न का उत्तर देने के लिए दिए गए स्थान में ही बनाना है । प्रश्नों के उत्तरों की गणना क्रमानुसार की जाएगी | आंशिक रूप से दिए गए प्रश्नों के उत्तर को भी मान्यता दी जाएगी यदि उसे काटा न गया हो । प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णत: काट दीजिए | . QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS Please read each of the following instructions carefully before attempting questions : There are EIGHT questions divided in TWO SECTIONS and printed both in HINDI and in ENGLISH. Candidate has to attempt FIVE questions in all. Question Nos. 1 and 5 are compulsory and out of the remaining, THREE are to be attempted choosing at least ONE question from each Section. The number of marks carried by a question/part is indicated against it. Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one. Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to. Illustrate your answers with suitable sketches/maps and diagrams, wherever considered necessary. These shall be drawn in the space provided for answering the question itself. Attempts of questions shall be counted in sequential order. Unless struck off, attempt of a question shall be counted even if attempted partly. Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off. 1 KVMS-P-GGY 1.(a) 1.(b) 1.(c) 1.(d) 1.(e) 2. (8) 2. (0) 2. (0) 3. (8) 3. (0) 3.(c) खण्ड ‘A’ SECTION ‘A’ निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : Answer the following in about 150 words each : 10x5=50 'हेलीकल' प्रवाह क्या है ? हेलिकल प्रवाह किस प्रकार विसर्प परिमार्जन के लिए उत्तरदायी है ? What is ‘Helical’ flow ? How Helical flow accounts for meander modifications ? 10 “सूड़ो मानसून' को परिभाषित कीजिए तथा इसके स्थानीय वितरण का वर्णन कीजिए | Define ‘pseudo monsoon’ and explain its spatial distribution. 10 अन्त:समुद्री पर्वत एवं जुयोट्स किस प्रकार समान तथा किस प्रकार भिन्न हैं ? टिप्पणी कीजिए | How are seamounts and Guyots the same and different ? Comment. 10 'सोलम' एंक संकल्पना के रूप में किस प्रकार 'पेडॉन' से भिन्न है ? वर्णन कीजिए | How a ‘Solum’ as a concept different from ‘Pedon’ ? Describe. 10 उचित उदाहरणों द्वारा बाढ़-मैदान अधिवास के खतरों का वर्णन कीजिए | With suitable examples describe the hazards of flood plain settlement. 10 “पर्यावरणीय भूआकृति विज्ञान प्राकृतिक स्थलरूपों और प्रक्रियाओं के प्रभाव से सम्बन्धित है ।"” उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए | “Environmental geomorphology deals with the impact of natural landforms and processes.” Elucidate with suitable examples. 20 विश्व के लिए अतलांटिक मेरिडियोनल ओवरटर्निंग सरकुलेशन (AMOC) के पतन के संभावित परिणामों पर चर्चा कीजिए | Discuss the potential consequences of the collapse of the Atlantic Meridional Overturning Circulation (AMOC) for the world. 15 “अत्यधिक चराई विश्व के अनेक जैव-भौगोलिक क्षेत्रों में जैव विविधता हानि की एक गंभीर स्थिति बन गई है |” सोदाहरण समझाइए | “Overgrazing has become an alarming situation of bioloss in many bio-geographical regions of the world.” Illustrate with examples. 15 afta झंझा की सामान्य विशेषताएं, और संरचना का वर्णन कीजिए तथा तढ़ित झंझा का उपयुक्त वर्गीकरण सुझाइए | Describe the general characteristics and structure of a thunderstorm and suggest suitable classification of thunderstorm. 20 मानवजनित प्रभाओं ने पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक तथा क्षेत्रीय स्तर पर बड़े परिवर्तन और असंतुलन उत्पन्न किए हैं | उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए | Anthropogenic impacts have caused major global and regional changes and imbalances in ecosystem. Elucidate with examples. 15 उत्कीर्णन क्या है ? भूमि पर उत्कीर्णन के विभिन्न प्रभावों एवं उदाहरणों को सूचीबद्ध कीजिए । What is scarification? List out various impacts and examples of scarification on land. 15 KVMS-P-GGY 2 4. (8) 4. (0) 4. (0) 5. (a) 5. (b) 5.(c) 5. (d) 5.(e) तापमान और वर्षण में वार्षिक परिवर्तन पौधों की af, विकास एवं वितरण को किस प्रकार प्रभावित करता है ? जलवायु परिवर्तन में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों का सामना जानवर किस प्रकार करते हैं ? How does the annual variations in temperature and precipitation influence plants growth, development and distribution ? How do animals cope up with variations in climate ? 20 वाताग्रजनन एवं शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों के उत्पत्ति में वायुराशियों के अक्ष विस्फारण के महत्व का परीक्षण कीजिए | Examine the importance of axis of dilation of airmasses in frontogenesis and the origin of Temperate cyclones. 15 बड़े बाँधों का निर्माण गंभीर चुनौतियाँ उत्पन्न करते हैं । इससे जुड़े खतरों और उनके समाधानों का वर्णन कीजिए | Construction of large dams poses serious challenges. Describe the threats and solutions associated with it. 15 खण्ड ‘B’ SECTION ‘B’ निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : Answer the following in about 150 words each : 10x5=50 “क्रमबद्ध भूगोल मूलरूप से विश्लेषणात्मक होती है तथा सामान्य अवधारणाएं और सार्वभौमिक नियम बनाती है ।” सोदाहरण स्पष्ट कीजिए | “Systematic Geography is essentially analytical and makes generic concepts and Universal Laws.” Elucidate with examples. 10 डी. न्हिटल्सी द्वारा प्रतिपादित विश्व के कृषि प्रदेशों के संदर्भ में पाँच क्रियात्मक रूपों के महत्व का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए | Critically examine the significance of five functioning forms with regard to agricultural regions of the world proposed by D. Whittlesey. 10 “अधिकांश प्रवासी केवल कम दूरी तक ही जाते हैं ।” उदाहरण सहित समझाइए | “The majority of migrants go only a short distance.” Explain with examples. 10 “सतत विकास के लिए अंतरपीढ़ीगत तथा अंतःपीढ़ीगत समानता आवश्यक है ।” उदाहरण सहित टिप्पणी कीजिए | “Sustainable development requires Intergenerational and Intragenerational equity.” Comment with examples. 10 “aia थ्यूनेन के कृषि अवस्थिति मॉडल की आज भी किन परिस्थितियों में तार्किक प्रासंगिकता बनी हुई है ।” सोदाहरण स्पष्ट कीजिए | “Under what situations Von Thunen’s model of agricultural location is still rational.” Justify with examples. 10 3 KVMS-P-GGY 6. (a) 6. (0) 6.(c) 7.(a) 7.(b) 7.(c) 8. (a) 8. (०) 8.(c) शहरी समुदाय में कृषि मूल्यों की ज्यामिति और केन्द्रीय व्यापार aa (CBD) के सीमांकन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा कीजिए | Discuss the Geometry of Land Values in Urban Community and delimiting the Central Business District (CBD) in detail. 20 निकटतम पड़ोसी सूचकांक और कोटि-आकार-नियम के संदर्भ में बस्तियों के मापन प्रणाली का विस्तृत विश्लेषण कीजिए | Analyse the measuring patterns of settlement in relation to the nearest Neighbour Index and Rank-Size-Rule in detail. 15 अन्तरसरकारी जलवायु परिवर्तन पैनल (IPCC) की रिपोर्ट के अनुसार विमारियों एवं वैश्विक तापवृद्धि पर एक निबन्ध लिखिए | Write an essay on disease and global warming according to the report of Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC). 15 उग्र भूगोल की प्रमुख चिन्ताएँ क्या हैं ? भूगोल में अतिवाद की प्रमुख विशेषताओं और उद्देश्यों का वर्णन कीजिए | What are the main concerns of radical geography ? Describe the salient features and objectives of radicalism in geography. 20 कृषि उत्पादकता और उसके स्तर के दक्षता की गणना के लिए अपनाई गई तकनीकों पर चर्चा कीजिए | Discuss agricultural productivity and techniques adopted for computing efficiency in the levels of agricultural productivity. 15 भारतीय उपमहाद्वीप के विभाजन तथा अन्तराष्ट्रीय प्रवासन का सविस्तार वर्णन कीजिए | Elaborate partition of Indian subcontinent and international migration in detail. 15 नगरीय नियोजन के सिद्धांत कया हैं ? स्वतंत्रतोत्तर भारत में नगर नियोजन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए | What are the principles of urban planning ? Critically analyse town planning in India in the post independence period. 20 मानव विकास के उपागम क्या हैं ? ama विकास सूचकांक की गणना के लिए उपयोग किए जाने वाले उपायों का सविस्तार वर्णन कीजिए | What are the approaches of human development ? Describe in detail the measures for computing human development index. 15 विश्व में वर्तमान में चल रहे भू-राजनीतिक परिदृश्य के सन्दर्भ में रिमलैण्ड सिद्धांत की व्याख्या कीजिए | Explain the Rimland Theory with reference to ongoing geopolitical scenario in the world. ; 15 KVMS-P-GGY 4