Full Text Transcript
Text below was recognized via OCR from scanned pages and may contain minor errors.
Civil Services (Main)
Examination, 2026
KVMS-P-HSY
इतिहास (प्रश्न -पत्र-)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 250
प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश
(उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़िए देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़िए)
इसमें आठ प्रश्न हैं, जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हुए हैं।
परीक्षार्थी को कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम 'एक प्रश्न चुनकर तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट
उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (Ao Ho ए०) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य
किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
प्रश्नों की शब्द-सीमा, जहाँ विनिर्दिष्ट है, का अनुसरण किया जाना चाहिए।
प्रश्नों के प्रयासों की गणना क्रमानुसार की जाएगी। आंशिक रूप से दिए गए प्रश्नों के उत्तर को भी मान्यता दी जाएगी यदि उसे काटा न
गया हो। प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए।
HISTORY (PAPER-I)
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 250
QUESTION PAPER SPECIFIC INSTRUCTIONS
(Please read each of the following instructions नए each oF the folowing instructions carefully before attempting questions before attempting questions)
There are EIGHT questions divided in two Sections and printed both in HINDI and
in ENGLISH.
Candidate has to attempt FIVE questions in all.
Question Nos. 1 and 5 are compulsory and out of the remaining, THREE are to be attempted
choosing at least ONE question from each Section.
The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must
be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space
provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the
authorized one.
Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
Attempts of questions shall be counted in sequential order. Unless struck off, attempt of a
question shall be counted even if attempted partly. Any page or portion of the page left blank
in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
KVMS-P-HSY/14 : [P.T0,
खण्ड--& / SECTION—A
1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें
से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पर अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण
संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :
Identify the following places marked on the map supplied to you and write a short
note of about 30 words on each of them in your Question-cum-Answer Booklet.
Locational hints for each of the places marked on the map are given below seriatim: 50
(i) हड़प्पीय शवाधान स्थल
Harappan burial site
(i) विकर्णीय नगर योजना वाला हड़प्पीय स्थल
Harappan site with radial town planning
(iii) जैन गुफा चित्रकला
Jain cave painting
(iv) विशाल महापाषाणिक डोल्मेन समूह
Large Megalithic dolmen complexes
(v) प्राचीन बंदरगाह
Ancient port
(vi) wie राजधानी
Ancient capital
(एं मध्यताप्रपाषघाणिक स्थल
Meso-Chalcolithic site
(viii) प्रारंभिक मध्यकालीन मंदिरों का समूह
Group of early medieval temples
(ix) प्राचीन राजधानी
Ancient capital
(x) महापाषाणिक स्थल
Megalithic site
(<i) नवपाषाणिक स्थल
Neolithic site
(xii) पकी मिट्टी के wean (वलय) HI
Terra-cotta ring wells
(citi) मौर्यकालीन किला
Mauryan fort
(xiv) प्राचीन बौद्ध स्थल
Ancient Buddhist site
(xv) मध्यपाषाणिक स्थल
Mesolithic site
(xvi) महापाषाणिक शवाधान स्थल
Megalithic burial site
KVMS-P-HSY/14 2
(xvii) नवपाषाणिक राख-टीला स्थल
Neolithic ash mound site
(xviii) मठ, स्तूप एवं शिव मंदिर के प्रमाण वाला स्थल
Site with evidence of monastery, Stupa and Shiva temple
(ix) पाँच व्यावसायिक चरणों वाला ताम्रपाषाणिक एवं प्रारंभिक ऐतिहासिक स्थल
Chalcolithic and early historic site with five occupational phases
(xx) बौद्ध स्थल
Buddhist site
20
64° 8० 72 76 80° 84° 88° 92° 96° 100°
T T T T T T T T T
364 pe 36
c ™“
Sy Sa ay
a Pa
32 L 2 329
८.
2 Me
Af > नि
28 ia Fi j . 2.5 28°
न... ड़ S दि
a (xix) AL i हम थी res
) Sone ५. awd ¢
Be 4 6a) on (है रद
हम (i) Ny 2 4
24! ‘e ¢ > / 24
204
16" 46°
(iv)
[o}
© (xvii)
124 12!
¢ :
8 . 8०
Scale 1 : 14,000,000
Kilometers 100 © 100 200 300 400 500 Kilometers|
Se — 5 >>]
4 44
1 L 1
72 76° 80' 84° 88' 92° 96°
KVMS-P-HSY/14 3 [ P.T.O.
(2)
(b)
(c)
(a)
()
(५
भारत में wifes समुदायों की बसावट और आवागमन को आकार देने में भू-भाग, जलवायु और वनस्पति की
भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the role of terrain, climate and vegetation in shaping the settlement
and movement of prehistoric communities in India.
““हड़प्पीय स्थापत्य कला पर्यावरणीय अनुकूलन, तकनीकी तर्कसंगतता और शहरी सौंदर्यबोध के एक एकीकृत
दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो उपयोगिता से कहीं आगे है।'' कथन का परीक्षण कीजिए।
“Harappan architecture reflects an integrated vision of environmental
adaptation, technological rationality and urban aesthetics, going beyond
functionality.” Examine the statement.
“यूनानी लेखकों ने भारत को मुख्य रूप से राजनीतिक दृष्टिकोण से, चीनी यात्रियों ने धार्मिक दृष्टिकोण से, और
अरब विद्वानों ने वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखा।'” टिप्पणी कीजिए।
“Greek writers viewed India largely from a political perspective, Chinese
travellers from a religious perspective, and Arab scholars from a scientific and
cultural perspective.” Comment.
“Soft और मेसीडोनियाई आक्रमर्णों ने प्रशासनिक प्रभाव, राजनीतिक परिवर्तन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के
माध्यम से प्राचीन भारत को नया रूप दिया।'' समीक्षा कीजिए।
“The Iranian and Macedonian invasions reshaped ancient India through
administrative influence, political transformation and cultural interaction.”
Review.
मौर्य साप्राज्य के पतन के पश्चात् शुंग एवं कण्व राजवंशों के शासनकाल में उत्तरी भारत में हुए राजनीतिक तथा
सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तनों का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the political and socio-cultural changes occurred in North India after
the decline of the Mauryan Empire under the Shunga and Kanva Dynasties.
“राजकीय संरक्षण और धार्मिक संस्थाओं ने नालंदा, विक्रमशिला और वल्लभी को शिक्षा के प्रमुख केन्द्रों के रूप में
विकसित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान fear” प्रकाश डालिए।
“Royal patronage and religious institutions significantly contributed to the
development of Nalanda, Vikramashila and Vallabhi into prominent centres of
learning.” Elucidate.
KVMS-P-HSY/14 4
15
15
20
15
15
20
4. (a) “'होयसल मंदिर स्थापत्य, दक्षिण भारतीय कला और स्थापत्य के विकास में एक विशिष्ट और अभिनव चरण को
चिह्नित करता है।'' सोदाहरण समझाइए।
“Hoysala temple architecture marks a distinctive and innovative phase in the
evolution of South Indian art and architecture.” Illustrate with examples. 20
(ob) प्राचीन भारत की सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक विचारों और बौद्धिक परंपराओं को आकार देने में वैदिक युग के
महत्त्व का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the significance of the Vedic Age in shaping the social institutions,
religious thoughts and intellectual traditions of ancient India. 15
() ““सातवाहनों ने दक्कन क्षेत्र को न केवल उत्तर एवं दक्षिण भारत के मध्य संपर्क सूत्र बनाया, बल्कि व्यापार,
नगरीकरण और सांस्कृतिक समन्वय की प्रक्रियाओं को भी ggg fear” समीक्षा कीजिए।
“The Satavahanas not only served as a vital link between Northern and
Southern India in the Deccan region, but also strengthened the process of
trade, urbanization and cultural integration.” Review. 15
खण्ड--छ / SECTION—B
5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each : 10x5=50
(a) मेहरौली स्थित कुतुब संकुल को दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत स्थापत्य कला के विकास के अध्ययन हेतु एक आदर्श
उदाहरण के रूप में किस सीमा तक माना जा सकता है? विश्लेषण कीजिए।
How far can the Qutub Complex at Mehrauli be considered as an ideal
specimen for the study on the development of architecture under the Delhi
Sultanate? Analyze.
(bo) “चोलों की साम्राज्यवादी शक्ति के रूप में सफलता केवल उनकी प्रशासनिक दक्षता पर ही नहीं, बल्कि उनकी सुदृढ़
थलसेना एवं शक्तिशाली नौसेना पर भी आधारित of”? मूल्यांकन कीजिए।
“The success of the Cholas as an imperial power rested not only on the
administrative efficiency, but also on a well-organized army and a formidable
navy.” Evaluate.
(oc) मुगल चित्रकला शैली में यूरोपीय चित्रकला की किन विशेषताओं को शामिल किया गया था? क्या इससे मुगल
चित्रों पर से पारंपरिक फारसी प्रभाव समाप्त हो गया था? मूल्यांकन कीजिए।
What European features were incorporated in the Mughal school of painting?
Did it absolve the traditional Persian influences of the Mughal paintings?
Evaluate.
(a) “सूफ़ियों ने एक ऐसा वातावरण पैदा किया जिसमें विभिन्न संप्रदायों और धर्मों से जुड़े लोग शांति और सद्भाव के
साथ रह सर्कें।'” चर्चा कीजिए।
“The Sufis created a climate in which people belonging to different sects and
religions could live in peace and harmony.” Discuss.
KVMS-P-HSY/14 5 [P.T.O:
(e)
(b)
(c)
(b)
(c)
“मुहम्मद-बिन-तुगलक की सांकेतिक मुद्रा योजना मध्यकालीन भारत में एक अभिनव आर्थिक प्रयोग थी, किंतु
इसकी विफलता ने मध्यकालीन अर्थव्यवस्था में राज्य के नियन्त्रण की सीमाओं को उजागर कर Ran!” मूल्यांकन
कीजिए।
“Muhammad-bin-Tughlaq’s token currency scheme was an_ innovative
economic experiment in medieval India, but its failure exposed the limitations
of State control over the medieval economy.” Evaluate.
राजपूतों की उत्पत्ति से संबंधित सिद्धांतों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। देशज साक्ष्य यूरोपीय सिद्धांतकारों के
मतों का खंडन किस प्रकार करते हैं?
Critically examine the theories on the origin of the Rajputs. How do the
indigenous evidences contradict the European theorists?
FABE आलम शाह द्वारा बहलोल लोदी के पक्ष में सत्ता का हस्तांतरण लोदी वंश की स्थापना में क्यों परिणत
नहीं हुआ? स्पष्ट कीजिए।
Why did the abdication of power by Alauddin Alam Shah in favour of Bahlol
Lodi not culminate in the establishment of the Lodi Dynasty? Elucidate.
ach की तारीख-ए-फ़िरोज़शाही का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए तथा उसके विवरण में मौजूद कमियों की
पहचान कीजिए।
Critically analyze Barani’s Tarikh-i-Firoz Shahi and identify the shortcomings in
his account.
पुर्तगाली व्यापारी डोमिंगो पेस द्वारा कृष्णदेवराय के शासनकाल के वर्णन के आधार पर, विजयनगर साम्राज्य की
सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक विशिष्टता का आकलन कीजिए।
From the Portuguese merchant Domingo Paes’ description of Krishnadeva-
raya’s reign, assess the socio-economic and cultural uniqueness of the
Vijayanagara Empire.
अकबर से औरंगज़ेब तक मुगल साम्राज्य की सत्ता के गठन को रेखांकित कीजिए। मुगल राजशाही के निर्माण मैं
फारसी राजत्व-संबंधी विचारों के प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।
Trace the formulation of the Mughal imperial authority from Akbar to
Aurangzeb. Focus on the influence of Persian ideas of kingship in the
construction of Mughal royalty.
“एशिया से लेकर यूरोप तक, सिर से लेकर पाँव तक, हर कोई भारतीय ae को ही पहने हुए Ml”? sate
विशेष संदर्भ में, भारत के विदेशी व्यापार का एक आलोचनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन की पुष्टि
कीजिए।
“From Asia to Europe, from head to foot, everyone was clothed in Indian
textiles.” Qualify this statement with a critical account of India’s foreign trade
with special reference to textiles.
KVMS-P-HSY/14 6
20
1S
15
15
20
15
8.
(a)
(b)
(c)
मुगलकाल में स्थापत्य कला और चित्रकला के विकास पर फारसी परम्पराओं के प्रभाव का विश्लेषण कीजिए।
इन कलारूपों में भारतीय और फारसी सांस्कृतिक तत्त्वों के समन्वय की किस सीमा तक अभिव्यक्ति हुई? विवेचना
कीजिए।
Analyze the influence of Persian traditions on the development of architecture
and painting under the Mughals. To what extent did these art forms reflect a
synthesis of Indian and Persian cultural elements? Discuss.
क्या आप भारत में अठारहवीं सदी को “अंधकार युग' मानेंगे, या आर्थिक विकास का काल? स्पष्ट कीजिए।
Would you consider eighteenth century in India an era of ‘Dark Age’, or a
period of economic growth? Elucidate.
शिवाजी से लेकर पेशवा बालाजी बाजीराव तक मराठा राजव्यवस्था के विकासक्रम को रेखांकित कीजिए। पानीपत
के तीसरे युद्ध (1761) का मराठा राज्य पर क्या प्रभाव पड़ा? विश्लेषित कीजिए।
Trace the trajectory of Maratha polity from Shivaji to Peshwa Balaji Baji Rao.
What was the impact of the Third Battle of Panipat (1761) on the Maratha
State? Analyze.
kkk
15
20
15
KVMS-P-HSY/14 7 SB27—930